मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया राजस्थान हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण

जोधपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट परिसर में चल रहे विभिन्न जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र सहित भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 3.18.06 PM-WM54J4roYV.jpeg

जोधपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट परिसर में चल रहे विभिन्न जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र सहित भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही कार्यों में निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण भवन से जुड़े जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य समय पर पूरे होने के साथ उनकी गुणवत्ता भी बनी रहे।

उन्होंने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी स्तर पर सामने आने वाली तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समयबद्ध समाधान करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्य सचिव को चल रहे कार्यों से जुड़ी जानकारी और प्रगति से अवगत कराया।

निरीक्षण के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह, रजिस्ट्रार (प्रशासन), सब ऑर्डिनेट सुशील कुमार पाराशर, रजिस्ट्रार (वर्गीकरण-द्वितीय) तोषिता मालानी, कोर्ट मैनेजर प्रशांत भारद्वाज सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव के निरीक्षण को हाईकोर्ट भवन के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response