चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने नकबजनी का किया त्वरित खुलासा

जोधपुर, 2 अगस्त। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (चौहाबोर्ड) थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत दो किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से करीब 210 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी तथा 31,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साक्ष्यों के आधार पर दो विधि से संघर्षरत किशोरों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब किया गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।


जोधपुर, 2 अगस्त। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (चौहाबोर्ड) थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत दो किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से करीब 210 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी तथा 31,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा वृत्त प्रतापनगर की आरपीएस अधिकारी नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में अनुसंधान अधिकारी उपनिरीक्षक ढलाराम, आसूचना अधिकारी कांस्टेबल देवेंद्र पटेल तथा कांस्टेबल पूनमचंद को शामिल किया गया।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को रूपनगर द्वितीय निवासी मुकेश प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दोपहर में परिवार सहित घूमने गए थे। शाम को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक छोटी अलमारी चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साक्ष्यों के आधार पर दो विधि से संघर्षरत किशोरों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब किया गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान में करीब 210 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के जेवर तथा 31,500 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने दोनों किशोरों को संरक्षण में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों किसी अन्य चोरी या नकबजनी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

पुलिस ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा तकनीकी जांच और आसूचना के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response