मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 08:03 AM

उम्मेद स्टेडियम में 6 अक्टूबर से रात्रिकालीन 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता

जोधपुर। शहर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए 6 अक्टूबर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में रात्रिकालीन 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फ्रीडम फुटबॉल क्लब की मेजबानी में होने वाली यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें शहर और आसपास की 22 टीमें हिस्सा लेंगी। छह दिनों तक दूधिया रोशनी में होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक खेले जाएंगे। 7-ए-साइड प्रारूप के कारण मैचों में तेज गति और रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजकों का उद्देश्य शहर में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 8.57.46 AM (1)-hPQJpewdz0.jpg

जोधपुर। शहर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए 6 अक्टूबर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में रात्रिकालीन 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फ्रीडम फुटबॉल क्लब की मेजबानी में होने वाली यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें शहर और आसपास की 22 टीमें हिस्सा लेंगी। छह दिनों तक दूधिया रोशनी में होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक खेले जाएंगे। 7-ए-साइड प्रारूप के कारण मैचों में तेज गति और रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजकों का उद्देश्य शहर में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

पोस्टर और फुटबॉल किट का विमोचन

प्रतियोगिता को लेकर रविवार को पोस्टर और ड्रेस फुटबॉल किट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजनकर्ता नदीम इकबाल ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी मुकाबलों को लेकर उत्साहित हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

छह दिन तक रहेगा फुटबॉल का रोमांच

6 अक्टूबर से शुरू होने वाले मुकाबले प्रतिदिन शाम से रात तक खेले जाएंगे। दूधिया रोशनी में मैच होने के कारण स्टेडियम में फुटबॉल का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे।

पोस्टर और किट विमोचन कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान, समाजसेवी चंद्रप्रकाश देवड़ा, महबूब आलम, जाफरान सैयद, दानिश फौजदार, वसीम अख्तर, पार्षद इरफान बेली, मयंक देवड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

आयोजकों ने शहरवासियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता का समापन 11 अक्टूबर को होगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response