चौहाबोर्ड पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का किया खुलासा

जोधपुर। पुलिस थाना चौहाबोर्ड ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को पीड़ित के पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। विशेष टीम ने मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करते हुए उसका लगातार पीछा किया और आरोपी त्रिलोक डाबी पुत्र रामुराम बावरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरिणढाणा, थाना बोरून्दा, हाल पुन्दलु चौराहा, को दस्तयाब कर पूछताछ की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.01.59 PM-efDNsr8LwT.jpeg

जोधपुर। पुलिस थाना चौहाबोर्ड ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को पीड़ित के पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को गुमनाराम पुत्र आसुराम जाट, निवासी लापला तला कोशरिया, हाल शान्तिनगर, जोधपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे उसने अपना ट्रैक्टर नंबर RJ 04 RB 6711, जिसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी, आखली 21 सेक्टर मोड़ से पहले खड़ा किया था। रात के दौरान अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर वाहन चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्द व्यास के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी उम्मेदसिंह, आसूचना अधिकारी देवेंद्र पटेल और कांस्टेबल पूनमचंद को टीम में शामिल किया गया।

विशेष टीम ने मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करते हुए उसका लगातार पीछा किया और आरोपी त्रिलोक डाबी पुत्र रामुराम बावरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरिणढाणा, थाना बोरून्दा, हाल पुन्दलु चौराहा, को दस्तयाब कर पूछताछ की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी त्रिलोक पहले परिवादी गुमनाराम के यहां कर्मचारी के रूप में काम करता था। कुछ समय पहले मालिक से विवाद होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार नाराजगी के चलते आरोपी ने कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response