चामू में सोलर प्लांट चोरी गैंग का पर्दाफाश मुख्य सरगना सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने सोलर प्लांटों में चोरी करने वाली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों से सोलर प्लांट चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम, दलाराम पुत्र रामूराम और डूंगरराम पुत्र जेठाराम के रूप में हुई है। इनमें राजूराम और सूजाराम सेतरावा तथा दलाराम और डूंगरराम लवारन क्षेत्र के निवासी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-28 at 3.01.45 PM (1) (1)-YBnNOI53xP.jpg

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने सोलर प्लांटों में चोरी करने वाली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों से सोलर प्लांट चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि ग्राम डेढ़ा चक स्थित माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपी पिकअप वाहन से प्लांट में पहुंचे और करीब 4100 मीटर डीसी केबल तथा 100 MC4 कनेक्टर चोरी कर ले गए।

घटना के संबंध में प्लांट मैनेजर आईपाल सिंह ने चामू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 127/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन तथा वृताधिकारी बालेसर राजेन्द्रसिंह के निकट सुपरविजन में चामू थानाधिकारी हनुमानराम और सोलर चोरी स्पेशल टीम को आरोपियों की तलाश के लिए लगाया गया। स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर चार संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने डेढ़ा चक सोलर प्लांट में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पहले सोलर प्लांट की रैकी करता था और फिर रात के समय पिकअप वाहन से पहुंचकर केबल व अन्य सामान चोरी करता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम, दलाराम पुत्र रामूराम और डूंगरराम पुत्र जेठाराम के रूप में हुई है। इनमें राजूराम और सूजाराम सेतरावा तथा दलाराम और डूंगरराम लवारन क्षेत्र के निवासी हैं।

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response