शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का सीईओ ने किया निरीक्षण

जोधपुर, 7 जुलाई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार सुबह शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल परिसर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रबंधन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सीईओ ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षुओं और नियमित रूप से आने वाले नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि खेल परिसर का विकास खिलाड़ियों और आमजन की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.34.07 PM (1)-vmWqqEM36i.jpg

जोधपुर, 7 जुलाई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार सुबह शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल परिसर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रबंधन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सीईओ ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षुओं और नियमित रूप से आने वाले नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि खेल परिसर का विकास खिलाड़ियों और आमजन की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। इसके लिए सभी उपयोगकर्ताओं से फीडबैक प्रपत्र भरवाने और सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन सुझाव प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ी और आमजन आसानी से अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकें। साथ ही शिकायत एवं सुझाव पेटिकाएं लगाने की भी बात कही।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने व्यायाम उपकरणों का स्वयं उपयोग कर उनकी गुणवत्ता और कार्यक्षमता की जांच की। उन्होंने सभी उपकरणों का नियमित निरीक्षण, समयबद्ध मरम्मत और वार्षिक अनुरक्षण प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने खेल परिसर में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छ शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए समयपालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने पूरे परिसर में नियमित सफाई, विशेष स्वच्छता अभियान और प्रत्येक सप्ताह श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि खेल मैदान स्वच्छ और आकर्षक बना रहे।

डिजिटल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खेल परिसर की समर्पित वेबसाइट विकसित करने के निर्देश दिए। वेबसाइट पर पंजीकरण, उपस्थिति, खेल गतिविधियों, बुकिंग और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही खेल गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और उपलब्धियों का नियमित प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईएएस प्रशिक्षु उमेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) सुमित्रा पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response