मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड में टीडीएस व आयकर प्रावधानों पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर, 21 अक्टूबर 2026। राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालामंड, जोधपुर में टीडीएस एवं आयकर प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के व्याख्याताओं, आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा छात्राओं के साथ संवाद एवं परिचर्चा संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन आयकर आयुक्त जयपुर  शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त जोधपुर निधि नायर के मार्गदर्शन में किया गया। संगोष्ठी में आयकर अधिकारी  नरेंद्र सांखला एवं  दीपाराम धांडे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयकर विभाग तथा विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका और कर अनुपालन सुनिश्चित करने में उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीडीएस काटने, निर्धारित समय पर जमा कराने तथा टीडीएस रिटर्न में सही एवं पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 6.40.53 PM (1)-kDapdXiO3e.jpg

जोधपुर, 21 अक्टूबर 2026। राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालामंड, जोधपुर में टीडीएस एवं आयकर प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के व्याख्याताओं, आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा छात्राओं के साथ संवाद एवं परिचर्चा संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन आयकर आयुक्त जयपुर  शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त जोधपुर निधि नायर के मार्गदर्शन में किया गया।

संगोष्ठी में आयकर अधिकारी  नरेंद्र सांखला एवं  दीपाराम धांडे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयकर विभाग तथा विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका और कर अनुपालन सुनिश्चित करने में उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीडीएस काटने, निर्धारित समय पर जमा कराने तथा टीडीएस रिटर्न में सही एवं पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयकर निरीक्षक  जाकिर हुसैन ने आयकर अधिनियम के अंतर्गत टीडीएस से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, उनकी प्रयोज्यता तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के उचित संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को कर संबंधी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों ने टीडीएस एवं आयकर प्रावधानों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। आयकर निरीक्षक सतपाल यादव,  अरुण जालानी तथा कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश ने प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर छात्राओं को आयकर विभाग में भर्ती के विभिन्न अवसरों एवं चयन प्रक्रियाओं की जानकारी देकर भविष्य में विभाग से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश नारायण एवं व्याख्याता डॉ. अर्चना गौड़ ने आयकर विभाग की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र राजपुरोहित ने किया। उन्होंने कहा कि टीडीएस संबंधी कानूनी प्रावधानों की समुचित जानकारी करदाताओं एवं संबंधित अधिकारियों को नियमों का पालन करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response