बस जलाने के मामले में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- Posted on 12 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बस जलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्रसिंह (29) निवासी गिंगाला, थाना खेड़ापा, जोधपुर ग्रामीण और हीरसिंह (30) निवासी श्री मोहनगढ़, जैसलमेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बसों में आग लगाने और मारपीट करने के आदी हैं तथा अब तक करीब एक दर्जन से अधिक बसें जला चुके हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी भूपेन्द्रसिंह थाना बाप का 10 हजार रुपये का इनामी है। उसके खिलाफ 27 मामलों में चालान हो चुका है, जबकि पांच प्रकरणों में वह वांटेड था। वहीं हीरसिंह के खिलाफ 13 मामलों में चालान हो चुका है और वह भी पांच प्रकरणों में वांटेड था।
जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बस जलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्रसिंह (29) निवासी गिंगाला, थाना खेड़ापा, जोधपुर ग्रामीण और हीरसिंह (30) निवासी श्री मोहनगढ़, जैसलमेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बसों में आग लगाने और मारपीट करने के आदी हैं तथा अब तक करीब एक दर्जन से अधिक बसें जला चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी भूपेन्द्रसिंह थाना बाप का 10 हजार रुपये का इनामी है। उसके खिलाफ 27 मामलों में चालान हो चुका है, जबकि पांच प्रकरणों में वह वांटेड था। वहीं हीरसिंह के खिलाफ 13 मामलों में चालान हो चुका है और वह भी पांच प्रकरणों में वांटेड था। दोनों आरोपी संबंधित थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को महिपाल सिंह निवासी खिरजा खास, शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 अगस्त की रात करीब 11:20 बजे उनकी बस संख्या RJ-43-PA-0139 चौपासनी स्कूल के पास खड़ी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पहले बस की रैकी की। इसके बाद दोनों बाइक से उतरकर बस के पास पहुंचे और पेट्रोल की बोतल से बस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
घटना के समय बस में चालक विक्रम सिंह सो रहा था। आग लगने के बाद चालक ने पीछे की खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई और बस मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट के आधार पर राजीव गांधी नगर थाने में प्रकरण संख्या 173/26 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम नतीशा जाखड़ के निर्देशन में थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर बस जलाने की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Write a Response