नेशनल हाईवे की रेलिंग में दौड़ा करंट, बैल की मौत से मचा हड़कंप

बायतु, 29 जुलाई। बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर मंगलवार को एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां विद्युत पोल से निकला खुला तार हाईवे की लोहे की रेलिंग के संपर्क में आने से पूरी रेलिंग में करंट प्रवाहित होने लगा। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे किनारे लगे एक विद्युत पोल से बिजली का तार खुलकर नीचे लटक रहा था, जो लोहे की रेलिंग से छू गया। इससे पूरी रेलिंग में विद्युत प्रवाह शुरू हो गया। इसी दौरान एक बैल रेलिंग के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-07-29 at 5.49.32 PM-MNEAi5GIHZ.jpeg

बायतु, 29 जुलाई। बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर मंगलवार को एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां विद्युत पोल से निकला खुला तार हाईवे की लोहे की रेलिंग के संपर्क में आने से पूरी रेलिंग में करंट प्रवाहित होने लगा। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे किनारे लगे एक विद्युत पोल से बिजली का तार खुलकर नीचे लटक रहा था, जो लोहे की रेलिंग से छू गया। इससे पूरी रेलिंग में विद्युत प्रवाह शुरू हो गया। इसी दौरान एक बैल रेलिंग के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और तत्काल अन्य लोगों को रेलिंग से दूर रहने की चेतावनी दी।

घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते इस तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि हाईवे पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और राहगीर भी रेलिंग के पास से निकलते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या वाहन चालक करंट की चपेट में आ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

ग्रामीणों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों और विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराने तथा खुले तार को ठीक करने की मांग की। साथ ही हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और विद्युत लाइनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह खुले विद्युत तार लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है और विद्युत विभाग से शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की अपेक्षा की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response