बंगाली स्वर्ण शिल्पी वेलफेयर सोसाइटी ने जीआरपी पुलिस का किया सम्मान
- Posted on 9 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बंगाली स्वर्ण कारीगरों के साथ हुई लूट की वारदात का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटा गया सोना बरामद करने पर गुरुवार को बंगाली स्वर्ण शिल्पी वेलफेयर सोसाइटी ने जीआरपी पुलिस का सम्मान किया। समाज ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इसे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने वाली कार्रवाई बताया। कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन से सफर कर रहे दो बंगाली स्वर्ण कारीगर लूट का शिकार हो गए थे। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जीआरपी एसपी केवल राम के निर्देशन तथा जीआरपी थाना प्रभारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया करीब 15 ग्राम सोना भी बरामद कर पीड़ित कारीगरों को सुपुर्द कर दिया।
जोधपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बंगाली स्वर्ण कारीगरों के साथ हुई लूट की वारदात का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटा गया सोना बरामद करने पर गुरुवार को बंगाली स्वर्ण शिल्पी वेलफेयर सोसाइटी ने जीआरपी पुलिस का सम्मान किया। समाज ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इसे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने वाली कार्रवाई बताया।
कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन से सफर कर रहे दो बंगाली स्वर्ण कारीगर लूट का शिकार हो गए थे। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जीआरपी एसपी केवल राम के निर्देशन तथा जीआरपी थाना प्रभारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया करीब 15 ग्राम सोना भी बरामद कर पीड़ित कारीगरों को सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय कार्रवाई से प्रभावित होकर बंगाली स्वर्ण शिल्पी वेलफेयर सोसाइटी ने सम्मान समारोह आयोजित किया। सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी शेख साकिर हुसैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने जीआरपी एसपी केवल राम, थाना प्रभारी मुक्ता पारीक तथा पूरी पुलिस टीम का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को न्याय मिला, बल्कि समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।
समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने रेलवे में सफर करने वाले स्वर्ण कारीगरों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की। इस पर जीआरपी एसपी केवल राम ने आश्वस्त किया कि यात्रियों, विशेषकर कारोबार से जुड़े लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पेट्रोलिंग एवं निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।
सम्मान समारोह में विश्वजीत बाग, नसीरुद्दीन, तपन, राजा, भावेश सहित बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज
Write a Response