बासनी थाना परिसर में 66 आबकारी मामलों की जब्त अवैध शराब का किया गया नष्टीकरण

जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने मालखानों में लंबित पुराने प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बासनी में 66 आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। नष्टीकरण की कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी कमलेश कुमार तथा आबकारी प्रहराधिकारी मांगीलाल की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर जब्त शराब के सत्यापन और उसके नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई।


जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने मालखानों में लंबित पुराने प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बासनी में 66 आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भौमिया (आईपीएस) तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना बासनी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा मालखानों में लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को वर्ष 2019 से विभिन्न आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त अवैध शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।

कार्रवाई के दौरान थाना परिसर में ही जेसीबी मशीन की सहायता से भारी मात्रा में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई ताकि सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

नष्टीकरण की कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी कमलेश कुमार तथा आबकारी प्रहराधिकारी मांगीलाल की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर जब्त शराब के सत्यापन और उसके नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालखानों में लंबे समय से रखे जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण करने से रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के साथ-साथ सुरक्षा और रखरखाव संबंधी समस्याओं में भी कमी आती है। भविष्य में भी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुराने प्रकरणों का निस्तारण और जब्त माल के नियमानुसार नष्टीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य मालखानों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना तथा न्यायालय एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप जब्त सामग्री का विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करना है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response