बाड़मेर में मिलावटी घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- Posted on 19 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
बाड़मेर। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंग रोड स्थित 'शिव गोरी' नाम से संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार मिलावटी घी और पाम ऑयल बरामद किया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नितेश आर्य के सुपरविजन में की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर फैक्ट्री में दबिश दी। जांच के दौरान वहां से 870 किलो तैयार मिलावटी घी तथा 1595 किलो पाम ऑयल बरामद हुआ।
Write a Response