बनाड़ पुलिस ने 24 घंटे में चार नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब किया

जोधपुर। बनाड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से अचानक निकले चार नाबालिग बच्चों को करीब 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बच्चों की तलाश के लिए थाना स्तर पर चार अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ फील्ड आसूचना के आधार पर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की। लगातार तलाश के बाद 2 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे नारवा गांव की सरहद में एक भंडारे में चारों बच्चे सोते हुए मिले। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।


जोधपुर। बनाड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से अचानक निकले चार नाबालिग बच्चों को करीब 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बच्चों की तलाश के लिए थाना स्तर पर चार अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ फील्ड आसूचना के आधार पर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को लक्ष्मी निवासी बावरला, थाना डांगियावास, हाल निवासी तिरूपति नगर, भारत हॉस्पिटल के पास, थाना बनाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके साथ रहने वाले रिश्तेदारों के चार बच्चे, जो एकलव्य अकादमी में अध्ययनरत थे, रात करीब 2 बजे घर से निकल गए। अंतिम बार उन्हें रात करीब 3:10 बजे नरसिंहजी की प्याऊ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 171/2026, धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेन्द्र सिंह देवड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में बनाड़ थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया।

तलाश के दौरान टीमों ने घटनास्थल और संभावित मार्गों के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बच्चे तिरूपति नगर से जोधपुर की ओर, सारण नगर पुलिया से माता का थान, वहां से आगणवा, नागौरी बेरे से बालसमंद तिराहा और फिर बीएसएफ कैंपस की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीमों ने पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ बाबा रामदेवजी के जातरुओं के लिए लगाए गए भंडारों को भी चेक किया।

लगातार तलाश के बाद 2 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे नारवा गांव की सरहद में एक भंडारे में चारों बच्चे सोते हुए मिले। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

दस्तयाब बच्चों में दिग्विजय सिंह (14), नागेंद्र सिंह (14), मानवेंद्र सिंह (13) और गिरवर सिंह (11) शामिल हैं। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response