आर्मी कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया एवं डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन तथा एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा के सुपरविजन में रातानाडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर स्थित उजाला नगर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के पास से आर्मी कैप्टन की वर्दी मिली। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध रातानाडा क्षेत्र स्थित सुखसागर रेस्टोरेंट में बैठा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सागर गुलेरिया को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई महिलाओं के साथ भी धोखाधड़ी की है।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 3.56.09 PM-LoXx0JNgzK.jpeg

जोधपुर। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया एवं डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन तथा एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा के सुपरविजन में रातानाडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर स्थित उजाला नगर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के पास से आर्मी कैप्टन की वर्दी मिली।

रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आर्मी कैप्टन नहीं होने के बावजूद कैप्टन की वर्दी पहनकर आर्मी क्षेत्र में घूम रहा है। उसके साथ सिविल कपड़ों में एक अन्य व्यक्ति भी था। आशंका जताई गई थी कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसटी प्रभारी एएसआई भवानी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध की तलाश शुरू की गई।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध रातानाडा क्षेत्र स्थित सुखसागर रेस्टोरेंट में बैठा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सागर गुलेरिया को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई महिलाओं के साथ भी धोखाधड़ी की है।

जांच में आरोपी के विरुद्ध कच्छ-भुज गुजरात साइबर क्राइम थाना, पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर) तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी सात ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबरों के विरुद्ध भी आठ ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं।

रातानाडा पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, ठगी की रकम, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response