ANTF की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई, 67 लाख की एमडी बरामद
- Posted on 27 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार जब्त कर एक आरोपी को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान फलोदी निवासी रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी ने बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई कर रखी है। वह कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल और होम केयर में काम कर चुका है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कम आमदनी के चलते अधिक पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ गया।
जोधपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार जब्त कर एक आरोपी को दस्तयाब किया है।
एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान फलोदी निवासी रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी ने बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई कर रखी है। वह कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल और होम केयर में काम कर चुका है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कम आमदनी के चलते अधिक पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ गया।
आरोपी पहले भी डोडा पोस्त तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अप्रैल 2018 में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर मारवाड़ की ओर आते समय थाना आर.के. पुरम, कोटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में उसे सजा हुई और करीब छह साल आठ माह बाद दिसंबर 2024 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया।
पुलिस के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी ने तस्करी का रास्ता नहीं छोड़ा और अपने एक रिश्तेदार के साथ दोबारा डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। अब एएनटीएफ की कार्रवाई में उसके पास से बड़ी मात्रा में एमडी बरामद होने के बाद तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Write a Response