प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया, विकास और महिला सुरक्षा के वादे

जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के आम चुनाव को लेकर शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में Sunrise News 24x7 की टीम ने विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों से बातचीत कर उनके चुनावी मुद्दों और प्राथमिकताओं को जाना। बातचीत के दौरान लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के कई वादे किए।प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका प्रमुख फोकस वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर रहेगा। उन्होंने वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और कचरा मुक्त क्षेत्र बनाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया।


जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के आम चुनाव को लेकर शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में Sunrise News 24x7 की टीम ने विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों से बातचीत कर उनके चुनावी मुद्दों और प्राथमिकताओं को जाना। बातचीत के दौरान लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के कई वादे किए।

प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका प्रमुख फोकस वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर रहेगा। उन्होंने वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और कचरा मुक्त क्षेत्र बनाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया।

अलग-अलग प्रत्याशियों ने सड़क, पानी, रोड लाइट, नालियों और सीवरेज लाइनों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की बात कही। उनका कहना था कि कई वार्डों में सड़क और जल निकासी की समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

महिला सुरक्षा को लेकर भी प्रत्याशियों ने विशेष जोर दिया। उन्होंने वार्ड के प्रमुख स्थानों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। प्रत्याशियों ने सुझाव दिया कि लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर पुलिस को तत्काल सूचना मिल सके।

प्रत्याशियों ने कहा कि बेहतर निगरानी व्यवस्था से महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत होगी। वहीं, कई प्रत्याशियों ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिया।

चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के इन दावों और वादों के बीच अब मतदाताओं का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response