अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित

जोधपुर, 12 अगस्त। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के बीच अम्बलियासन-जगुदन-महेसाना-भान्डूमोतीदाउ स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते जोधपुर मंडल से संबंधित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.08.21 PM-uzQCme5Wqd.jpeg

जोधपुर, 12 अगस्त। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के बीच अम्बलियासन-जगुदन-महेसाना-भान्डूमोतीदाउ स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते जोधपुर मंडल से संबंधित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की गई है।

आंशिक रद्द रहेंगी ये रेलसेवाएं

गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 13 अगस्त को जोधपुर से रवाना होगी, लेकिन आबूरोड तक ही संचालित की जाएगी। इसके चलते आबूरोड-साबरमती के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 14 अगस्त को साबरमती के बजाय आबूरोड से रवाना होगी। यह ट्रेन साबरमती-आबूरोड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इन रेलसेवाओं का बदला रहेगा मार्ग

गाड़ी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा, जो 14 अगस्त को साबरमती से रवाना होगी, परिवर्तित मार्ग साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-महेसाना होकर संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल रेलसेवा, जो 13 अगस्त को प्रयागराज से रवाना होगी, पालनपुर-भीलड़ी-विरमगाम परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14860 जोधपुर-दादर रेलसेवा 14 अगस्त को जोधपुर से रवाना होगी और महेसाना-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 19408 लालगढ़-साबरमती रेलसेवा, जो 13 अगस्त को लालगढ़ से रवाना होगी, महेसाना-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20626 भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर रेलसेवा 14 अगस्त को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह रेलसेवा महेसाना-कटोसन रोड-कलोल परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response