अचलेश्वर हराभरा महादेव मंदिर पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक देवेंद्र जोशी ने किया शुभारंभ।

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित अचलेश्वर हराभरा महादेव मंदिर पार्क में आज पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। मंडल उपाध्यक्ष जुगल सांखला ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जोशी, ने पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्य का शुभारम्भ किया

WhatsApp Image 2025-11-06 at 5.08.24 PM-8xZjBjwzzQ.jpg

जोधपुर, 6 नवम्बर।
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित अचलेश्वर हराभरा महादेव मंदिर पार्क में आज पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। मंडल उपाध्यक्ष जुगल सांखला ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जोशी, ने पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्य का शुभारम्भ किया।
विधायक जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि यह पार्क आने वाले समय में नागरिकों के लिए स्वच्छता, हरियाली और मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर मंडल अध्यक्ष श्री हेमन्त जानयानी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित पुरोहित, वार्ड 22 पार्षद पायल जानयानी, मंडल उपाध्यक्ष जुगल सांखला, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष गुलाब सुखवानी,
बूथ अध्यक्ष विजय पारीक, बीएलओ अजीत उदासी, मण्डल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी,
मंदिर पुजारी पंडित अरुण व्यास,
तथा विकास समिति के सदस्य अध्यक्ष
किशन सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, मनोहर, सम्पत व्यास, शोभा सोलंकी, राजेन्द्र सोलंकी, हेमलता सांखला, रसाल कंवर, यशोदा भाटी, बसंती, संतोष, सुशीला, गीता, जीवकौर, अनु परिहार, संगीता, प्रिया, जड़ाव कंवर, दया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकास समिति द्वारा किया गया तथा सभी ने विधायक जोशी का पुष्पमाला से स्वागत किया।
भाजपा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि विधायक जोशी का यह प्रयास क्षेत्र के सौंदर्यकरण और हरियाली अभियान को नई दिशा देगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response