अपहरण और मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 29 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 58 Views
जोधपुर। पुलिस थाना झंवर पश्चिम ने अपहरण और मारपीट के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामस्वरूप उर्फ स्वरूप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार नंबर आरजे 19 सीपी 1936 को भी जब्त कर लिया है। मामला प्रकरण संख्या 69/2026 के तहत धारा 140(3), 115(2) और 3(5) बीएनएस में दर्ज किया गया था।
Write a Response