जमादार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप
- Posted on 2 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जयपुर, 2 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम जयपुर के हवामहल-आमेर जोन की पट्टा/लीज शाखा में कार्यरत कार्यालय जमादार रामसिंह यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर मकान का पट्टा जारी कराने की एवज में परिवादी से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि जयपुर नगर तृतीय इकाई को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता के नाम मकान का पट्टा जारी करने के बदले आरोपी रामसिंह यादव दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है
Write a Response