जोधपुर में एसीबी का स्थापना दिवस मनाया
- Posted on 15 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का स्थापना दिवस बुधवार को जोधपुर स्थित एसीबी विशेष इकाई कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशानुसार तथा एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसीबी (विशेष इकाई) जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबी के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अधिकारियों और कर्मचारियों से उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Write a Response