गैंगरेप में लंबे समय से फरार आरोपी नैनाराम गिरफ्तार

जोधपुर। शहर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नैनाराम को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल रहा था तथा लंबे समय से अपने मूल निवास स्थान को छोड़कर परिवार सहित गोवा में रह रहा था। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि जिले में दर्ज गंभीर श्रेणी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM-UH4PTLLZhd.jpeg

जोधपुर। शहर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नैनाराम को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल रहा था तथा लंबे समय से अपने मूल निवास स्थान को छोड़कर परिवार सहित गोवा में रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि जिले में दर्ज गंभीर श्रेणी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी पूर्व के निर्देशन तथा उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार उदयमंदिर थाने में दर्ज गैंगरेप प्रकरण में आरोपी नैनाराम और उसके सहयोगी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा। जांच के दौरान तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस को आरोपी के गोवा में रहने की जानकारी मिली। इस पर एक टीम गोवा रवाना की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश गया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तिरुपति पहुंची और वहां विभिन्न होटलों में तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद आरोपी नैनाराम को तिरुपति से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जोधपुर लाया गया, जहां उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी नैनाराम (45) पुत्र खिंयाराम विश्नोई, मूल रूप से बिलाड़ा क्षेत्र के लांबा गांव का निवासी है। वर्तमान में वह गोवा के शांति नगर क्षेत्र में परिवार सहित रह रहा था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response