568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होगा संचार सेवा श्री सम्मान
- Posted on 14 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। लोक संगीत माड़ शोध संस्थान के तत्वावधान में 568वां जोधपुर स्थापना दिवस 25 जून को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा, संस्कृति और सम्मान के संग मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश कल्ला एवं सचिव सुमनेश व्यास ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह के दौरान पत्रकारिता एवं संचार क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 19 प्रतिभाओं को “संचार सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
Write a Response