उदयपुर में चिकित्सकों पर हमले की आईएमए जोधपुर ने की निंदा
- Posted on June 4, 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 63 Views
जोधपुर, 4 जून। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) जोधपुर शाखा ने उदयपुर में वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. जे.पी. शर्मा तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए हिंसक हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। आईएमए ने इसे केवल चिकित्सकों पर हमला नहीं, बल्कि संपूर्ण चिकित्सा समुदाय और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर सीधा आघात बताया है। आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा और सचिव डॉ. प्रदीप जैन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Write a Response