कायलाणा झील में 56 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

जोधपुर। कायलाणा झील में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गश्त के दौरान पुलिस चौकी के जवानों और गोताखोरों को पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आया। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम ने तत्काल पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सागर खान के रूप में हुई है। गोताखोर भरत चौधरी ने बताया कि कायलाणा झील में हादसों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस चौकी के जवान नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त करते हैं और जरूरत पड़ने पर गोताखोरों की टीम भी गश्त में सहयोग करती है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 12.19.43 PM (1)-BEEFhPT757.jpg

जोधपुर। कायलाणा झील में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गश्त के दौरान पुलिस चौकी के जवानों और गोताखोरों को पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आया। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम ने तत्काल पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सागर खान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के जवान सुबह झील क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दरबार बैठक के सामने झील के पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना गोताखोरों को दी। भरत चौधरी के नेतृत्व में गोताखोर किशन, गणेश, कानाराम, अशोक सिंह, सुरेश और अर्जुन मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी में छलांग लगाकर शव को झील के किनारे तक पहुंचाया।

शव की तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक के पास से पहचान संबंधी दस्तावेज मिले। आईडी प्रूफ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान सागर खान के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक का बेटा और भाई मौके पर पहुंचे। इसके बाद नाव की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया।

गोताखोर भरत चौधरी ने बताया कि कायलाणा झील में हादसों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस चौकी के जवान नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त करते हैं और जरूरत पड़ने पर गोताखोरों की टीम भी गश्त में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी और जागरूकता के चलते घटनाओं में कमी आई है, लेकिन कभी-कभी अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ जाती हैं।

पुलिस थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह के निर्देशन में झील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस और गोताखोरों का प्रयास है कि झील में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही चल सकेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response