रात्रिकालीन गश्त के दौरान 293 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग
- Posted on 2 फ़रवरी 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 124 Views
पुलिस आयुक्त जोधपुरओम प्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु दिनांक 01.02.2026 को सायंकालीन व रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही अभियान चलाया गया।
रात्रिकालीन गश्त के दौरान 293 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग 62 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में कार्यवाही 24 वाहन चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव चालान 178 संदिग्ध व्यक्तियों का राजकोप ऐप से मिलान
पुलिस आयुक्त जोधपुरओम प्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु दिनांक 01.02.2026 को सायंकालीन व रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही अभियान चलाया गया।
सायंकालीन वक्त 7:00 पीएम से 11:00 पीएम तक संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको, यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट की कार्यवाही व राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पर्चा "बी" की कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया।
रात्रि कालीन गश्त वक्त 12:00 एएम से 05:00 एएम तक के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको व राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पर्चा "बी "की कार्यवाही, बिना नंबरी, काला शीशा लगे वाहनों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट की कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण व समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों का 60 पुलिस एक्ट में, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध 185 एमवी एक्ट व 184 एम. वी. एक्ट में कार्यवाही करने तथा राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान करना, संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, बिना नंबरी, काला शीशा लगे वाहनों, नो पार्किंग, क्षमता से अधिक सवारी वाहनों, खतरनाक तरीके, तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट की कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशों की पालना में समस्त वृत अधिकारीयों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी थाना अधिकारी एवं पुलिस बल को इस अभियान के संबंध में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया।
सायंकालीन व रात्रिकालीन दौराने अभियान जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 293 संदिग्ध वाहन चेक किए गए तथा राजकोप ऐप पर कुल 178 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान के साथ 00 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा 'बी" भरा गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों का 60 पुलिस एक्ट में 09 कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों का 185 एम.वी.एक्ट के तहत् कार्यवाही, 03 काला शीशा लगे वाहनों एवं 58 वाहनों का अन्य एमवी एक्ट में चालान कार्यवाही की गई। साथ ही लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही में पुलिस थाना बनाड़, करवड़, रातानाडा, देवनगर द्वारा एक-एक कार्यवाही की गई।
आमजन से आग्रह है कि आपके आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
Write a Response