12.59 ग्राम एमडी बरामद

जोधपुर। जिला विशेष टीम (DST) जोधपुर पश्चिम और पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ मैफेड्रोन (एमडी) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 12.59 ग्राम एमडी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 


डीएसटी व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना की संयुक्त कार्रवाई, 12.59 ग्राम एमडी बरामद; आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जिला विशेष टीम (DST) जोधपुर पश्चिम और पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ मैफेड्रोन (एमडी) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 12.59 ग्राम एमडी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश (आईपीएस) व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 3 फरवरी को डीएसटी जोधपुर पश्चिम को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव गांधी कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध मादक पदार्थ रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक को सूचना दी। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी श्रवणराम पुत्र मानाराम विश्नोई (40), निवासी खुडाला थाना झंवर हाल निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर के कब्जे से 12.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मादक पदार्थ के स्रोत व अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना के निरीक्षक ईश्वरचन्द्र पारीक सहित पुलिसकर्मी तथा जिला विशेष टीम के प्रभारी महेन्द्र सिंह व उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response