कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राजकीय महाविद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- Posted on 2 अगस्त 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर, 2 अगस्त। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर के कुड़ी भगतासनी स्थित राजकीय महाविद्यालय तथा झालामंड स्थित राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आधारभूत संसाधनों और परिसर की समग्र स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल ने कक्षाओं, परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं, शैक्षणिक माहौल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और महाविद्यालय प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जोधपुर, 2 अगस्त। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर के कुड़ी भगतासनी स्थित राजकीय महाविद्यालय तथा झालामंड स्थित राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आधारभूत संसाधनों और परिसर की समग्र स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल ने कक्षाओं, परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं, शैक्षणिक माहौल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और महाविद्यालय प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, नियमित कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से शैक्षणिक गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्र-छात्राओं की संख्या तथा संस्थान में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सरकारी शिक्षण संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कुड़ी मंडल महामंत्री किशोर सिंह वैरावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल ने महाविद्यालयों में आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी किसी प्रकार की कमी है, उसे शीघ्र दूर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर स्थानीय मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री शिवराम, जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह, खींवराज जांगिड़, कुड़ी मंडल महामंत्री गिरिराज सिंह चुंडावत, लूनी मंडल अध्यक्ष राकेश विश्नोई, झंवर मंडल अध्यक्ष श्रवण पटेल, हर्ष पटेल, सवाई सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Write a Response