लड़ाई-झगड़े में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, 3 अगस्त। सूरसागर थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में जोधपुर पश्चिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस ने हत्या के मामले में साहील भील (22) निवासी भील बस्ती, नागौरी गेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।


जोधपुर, 3 अगस्त। सूरसागर थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में जोधपुर पश्चिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी हरीशचंद्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सूरसागर निवासी विनोद कुमार वाल्मीकि ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10 से 10:30 बजे कुछ युवक उनके बड़े भाई के मकान के सामने गाली-गलौच कर रहे थे। इस दौरान उनके पुत्र निखिल ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार, शोर सुनकर बालकनी से घटना देख रहे भतीजे नकुल बीच-बचाव के लिए नीचे आए तो आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। परिजन दोनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि नकुल का उपचार किया गया।

मामले में सूरसागर थाने में प्रकरण संख्या 181/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 351, 189(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। साथ ही रातभर विशेष टीमों ने संदिग्ध आरोपियों की तलाश की। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने हत्या के मामले में साहील भील (22) निवासी भील बस्ती, नागौरी गेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response