विवेक विहार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25.250 किलो डोडा पोस्त व ब्रेजा कार जब्त
- Posted on 1 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर। पुलिस थाना विवेक विहार ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 की अपनी दसवीं बड़ी एनडीपीएस कार्रवाई करते हुए 25.250 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार भी जब्त की है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील (28) पुत्र बाबूराम विश्नोई, निवासी डोली, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा तथा तिलाराम (29) पुत्र रुघाराम जाट, निवासी नया गांव अलाय, थाना श्री बालाजी, जिला नागौर के रूप में हुई है।
Write a Response