लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण
- Posted on 13 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर। जाट समाज 17 खेड़ा (बालासनी आसन) संस्थान, विमलपुर चौराहा में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का भव्य अनावरण तथा जाट समाज मार्केट (दुकानों) की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संत योगी डॉ. मिखनाथ के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष थानाराम चिनंग ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।
जोधपुर। जाट समाज 17 खेड़ा (बालासनी आसन) संस्थान, विमलपुर चौराहा में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का भव्य अनावरण तथा जाट समाज मार्केट (दुकानों) की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संत योगी डॉ. मिखनाथ के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
संस्थान अध्यक्ष थानाराम चिनंग ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी सोच के साथ संस्थान द्वारा छात्रावास और पुस्तकालय का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। इसके बाद लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया गया। जाट समाज मार्केट की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने दर्शन कर समाज की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। आयोजन के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, नशामुक्ति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच सुराराम जैनी, पूर्व सरपंच बोगाराम मुंदियाड़ा, प्रधान कानाराम बैंगवा, सरपंच सीदाराम रोज, पूर्व सरपंच केशाराम कागर, सरपंच मादाराम, सरपंच रवि सोऊ, पूर्व प्रधान मिश्रीलाल छावा, पूर्व सरपंच बाराम गोदारा, लायराम भैंला, गणपतजी कमेडिया, मोहनजी संगंवा, प्रधान सचिव तेजाराम गोदारा, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष भागीरथ भाटका सहित 17 गांवों के समाजबंधु, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी समाजजनों के सहयोग की सराहना की गई।
Write a Response