उजास सप्ताह के अंतर्गत “पगडंडी” 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
- Posted on 11 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर महानगर विभाग की जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “उजास सप्ताह” के अंतर्गत आज “पगडंडी” 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभाव के साथ सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक सशक्तता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना रहा।
एबीवीपी जेएनवीयू ईकाई उजास सप्ताह के अंतर्गत “पगडंडी” 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
जोधपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर महानगर विभाग की जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “उजास सप्ताह” के अंतर्गत आज “पगडंडी” 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभाव के साथ सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक सशक्तता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने जोशपूर्ण एवं प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी कल के भारत का नहीं आज के भारत का नेतृत्व करेगा,
इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को स्वस्थ शरीर, सशक्त चरित्र और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज जीवन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर जोधपुर डिफेंस एकेडमी के कोच श्री घेवर सिंह देचू ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय छात्रा सह प्रमुख डॉ. कंचन चारण, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नवल सिंह राठौड़, महानगर सह मंत्री संजय परिहार प्रांत कार्यसमिति रघुवीर सिंह बेलवा एवं नगर अध्यक्ष शक्तिराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष नवल सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था का परिचय दिया।
Write a Response