ऑटो रिक्शा के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान

  • Posted on 22 अगस्त 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 34 Views

जोधपुर, 22 अगस्त। शहर में बिना वैध दस्तावेजों के ऑटो रिक्शा संचालित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत 21 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑटो रिक्शा की जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 381 ऑटो रिक्शा चैक किए। इनमें से 246 वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए, जबकि 135 वाहन चालकों के खिलाफ बिना कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 55 ऑटो रिक्शा सीज किए गए।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.12.11 PM-BL6XjEpeaR.jpeg

जोधपुर, 22 अगस्त। शहर में बिना वैध दस्तावेजों के ऑटो रिक्शा संचालित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत 21 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑटो रिक्शा की जांच की गई।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों ने ऑटो रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व विमला बिश्नोई और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम रतनसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 381 ऑटो रिक्शा चैक किए। इनमें से 246 वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए, जबकि 135 वाहन चालकों के खिलाफ बिना कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 55 ऑटो रिक्शा सीज किए गए।

पुलिस के अनुसार बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन पाए गए सीज वाहनों के संबंध में परिवहन विभाग से भी पत्राचार किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के ऑटो रिक्शा संचालित करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने सभी ऑटो रिक्शा मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट और पीयूसी दस्तावेज साथ रखें तथा इन्हीं की वैधता होने पर ही शहर में यात्री परिवहन करें। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। नियमों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response