मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

भीतरी शहर में यातायात पुलिस का व्हील लॉक अभियान

जोधपुर। भीतरी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। डीसीपी शाहीन सी (यातायात व मुख्यालय) और एडीसीपी शालिनी राज (यातायात) के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ व्हील लॉक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने घंटाघर से नई सड़क तक कार्रवाई की। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाए गए, ताकि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा सके और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 1.01.21 PM (1) (1)-FZ8dG8ndGw.jpg

जोधपुर। भीतरी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। डीसीपी शाहीन सी (यातायात व मुख्यालय) और एडीसीपी शालिनी राज (यातायात) के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ व्हील लॉक अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने घंटाघर से नई सड़क तक कार्रवाई की। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाए गए, ताकि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा सके और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस के अनुसार, घंटाघर और नई सड़क क्षेत्र भीतरी शहर के प्रमुख व्यस्त इलाके हैं। यहां दिनभर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे और नो पार्किंग क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने के कारण यातायात बाधित होता है। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष रूप से भीतरी शहर के व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गलत पार्किंग करने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी। यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कर आवागमन को सुगम बनाना है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response