जिला न्यायाधीश व कलेक्टर ने केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया
- Posted on 29 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 22 Views
जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर महानगर दिनेश त्यागी तथा जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जेल विजिटर बोर्ड के सदस्यों ने केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बंदियों से उनकी समस्याओं और सुविधाओं को लेकर बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश त्यागी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रामावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। अधिकारियों ने बंदियों से जाति, धर्म, लिंग, दिव्यांगता, कर्म अथवा किसी अन्य आधार पर भेदभाव किए जाने की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर महानगर दिनेश त्यागी तथा जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जेल विजिटर बोर्ड के सदस्यों ने केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बंदियों से उनकी समस्याओं और सुविधाओं को लेकर बातचीत की गई।
निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश त्यागी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रामावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। अधिकारियों ने बंदियों से जाति, धर्म, लिंग, दिव्यांगता, कर्म अथवा किसी अन्य आधार पर भेदभाव किए जाने की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि कारागृह में उनके साथ किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। सभी बंदी आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रहते हैं। अधिकारियों ने बंदियों से कारागृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह परिसर में बने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। आवश्यकतानुसार शौचालयों की मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही कारागृह में चोक सीवरेज लाइनों के कारण उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई एवं मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जेल विजिटर बोर्ड के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, पुलिस विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक तथा जेल विजिटर बोर्ड से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी निरीक्षण में भाग लिया।
Write a Response