मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 03:47 AM

रेलवे के ओएचई तार चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन से तांबे के तार चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 375 किलो चोरी का कॉपर वायर, दो पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रिक व बोल्ट कटर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीन से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान वर्ष 2021 में मारवाड़ जंक्शन और वर्ष 2025 में सोजत रोड क्षेत्र में हुई ओएचई तार चोरी की घटनाओं के तौर-तरीकों का भी मिलान किया गया। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का तार और वारदात में प्रयुक्त वाहन व उपकरण बरामद किए गए।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 3.23.18 PM-ZcEFKNVln3.jpeg

जोधपुर। रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन से तांबे के तार चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 375 किलो चोरी का कॉपर वायर, दो पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रिक व बोल्ट कटर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीन से पूछताछ जारी है।

मोबाइल बंद किए, फिर भी पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि वारदात 7-8 अक्टूबर की रात भावी-बिलाड़ा रेलखंड पर लूणी नदी के रेलवे पुल के पास हुई थी। आरोपियों ने इंजीनियरिंग कार्य के दौरान इलेक्ट्रिक और बोल्ट कटर से ओएचई के तांबे के तार काटे और फरार हो गए। 9 अक्टूबर को मामला दर्ज होने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू की।

घटनास्थल के आसपास दो से ढाई किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच टीम ने हाईवे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। होटल, पेट्रोल पंप, ढाबों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल नेटवर्क के बीटीएस डेटा का विश्लेषण किया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर पहले मोबाइल बंद कर दिए थे। इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्यों और वाहनों के टायरों के निशान से जांच टीम सोजत रोड और पाली क्षेत्र तक पहुंच गई।

पुराने मामलों से जुड़े तार

जांच के दौरान वर्ष 2021 में मारवाड़ जंक्शन और वर्ष 2025 में सोजत रोड क्षेत्र में हुई ओएचई तार चोरी की घटनाओं के तौर-तरीकों का भी मिलान किया गया। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का तार और वारदात में प्रयुक्त वाहन व उपकरण बरामद किए गए।

आरपीएफ टीम ने की कार्रवाई

आरपीएफ महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा के आदेश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने जांच की। आरपीएफ, अपराध शाखा और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में अन्य चोरी की वारदातों में आरोपियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response