जोधपुर में ‘बेस्ट BLO ऑफ द डे’

 शुक्रवार को सुमित प्रथम, काफिल द्वितीय, भूपेश तृतीय स्थान पर विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लास को प्रोत्साहन

WhatsApp Image 2025-11-21 at 11.39.44 PM-Js917VvtZd.jpeg

जोधपुर, 21 नवंबर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 जारी है। बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री गौरव अग्रवाल के निर्देशन में BLO प्रोत्साहन के लिए ‘बेस्ट BLO ऑफ द डे’ की शुरुआत की गई है। प्रतिदिन सर्वाधिक प्रगति करने वाले BLO को आधिकारिक सोशल मीडिया पर सम्मानित किया जा रहा है।प्रगति के आधार पर तीन BLO सम्मानित
शुक्रवार को डिजिटाइजेशन प्रगति में श्री सुमित प्रजापति 292 प्रपत्रों के साथ प्रथम रहे (भाग संख्या 180, बिलाड़ा)।
श्री काफिल अहमद 273 प्रपत्रों के साथ द्वितीय रहे (भाग संख्या 116, सूरसागर)।
श्री भूपेश चौधरी 266 प्रपत्रों के साथ तृतीय रहे (भाग संख्या 116, ओसियां)।

 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response