जोधपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु "ट्रैफिक मार्शल योजना

जोधपुर द्वारा जोधपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु "ट्रैफिक मार्शल योजना" प्रारम्भ की जा रही है। सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को सुदृढ करने और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुचारु एवं संचालन हेतु यातायात पुलिस जोधपुर ट्रैफिक मार्शल बनाने हेतु आवेदन आंमत्रित किये जा रहे है।


 पुलिस आयुक्त महोदय जोधपुर के आदेश की पालना में यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा जोधपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु "ट्रैफिक मार्शल योजना" प्रारम्भ की जा रही है। सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को सुदृढ करने और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुचारु एवं संचालन हेतु यातायात पुलिस जोधपुर ट्रैफिक मार्शल बनाने हेतु आवेदन आंमत्रित किये जा रहे है। इस पहल के माध्यम से शहर के जागरुक नागरिक अपनी स्वेच्छा से यातायात प्रबंधन में पुलिस का सहयोग कर सकेगें। ट्रैफिक मार्शल न केवल यातायात संचालन में मदद करेगें, बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें।

मुख्य विवरण एवं योग्यताः-

पद का नाम :- ट्रैफिक मार्शल

पात्रताः-भारतीय नागरिक हो तथा 10 वी पास होना अनिवार्य

आयुसीमाः-18 वर्ष के अधिक

कार्य की प्रकृतिः- यातायात को सुगम, सुचारु एवं बेहतर करने में यातायात पुलिस का सहयोग।

इसकी चयन प्रक्रिया हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जायेगा तथा चयनित ट्रैफिक मार्शल को 03 दिवसीय यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ट्रैफिक मार्शल के कर्तव्य एवं यातायात व्यवस्था संबधी दिशा-निर्देश आवेदक को चयन के समय अवगत करवा दिया जायेगें। उक्त आवेदन करने के इच्छुक आमजन यातायात शाखा कार्यालय रोटरी चौराहा डाक बंगला जोधपुर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। यह नवाचार पूर्णतया स्वैच्छिक व्यक्तियों के लिए है। किसी प्रकार का मानदेय वेतन तथा यात्रा भत्ता देय नही है।

श्रीमान पुलिस आयुक्त जोधपुर का सन्देशः- यातायात प्रबंधन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नही, बल्कि एक सामूहिक नागरिक कर्तव्य है। अपील है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और ट्रैफिक मार्शल के रुप में एक सुरक्षित और जाम-मुक्त शहर बनाने में हमारे भागीदार बनें।

आवेदन के संबध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर 0291-2650729 एवं 2650766 पर सम्पर्क करें।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response