मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:57 AM

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनआयोजित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 9.08.52 PM-yotsZBxJ2P.jpeg

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हाई कोर्ट रोड स्थित होटल घूमर में आयोजित किया गया सम्मेलन की उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि नारायण सिंह मानकलाव पूर्व राज्यसभा सांसद रहे। सम्मेलन में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विद्यालयों में आधारभूत संरचना के साथ ही वरिष्ठ अध्यापकों की रिक्त पदों को समय पर नहीं भरने से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नारायण सिंह मानकलाव ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों के आयोजन से शिक्षक अपने अनुभव साझा करते ही जिसका लाभ सभी को मिलता है आज प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन वर्दी अपने आप में एक चुनौती है ऐसे प्रयास किया जाए जिससे आम

अभिभावकों में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास पैदा हो संघ के जिला अध्यक्ष उम्मेसिंह चौहान व जिलामंत्री विक्रमसिंह बांवरला ने बताया कि जिला शाखा की सभी उप शाखों के पदाधिकारी शिक्षकों ने बड़ी उत्साह के साथ सम्मेलन में भाग लिया राज्य सरकार द्वारा जारी पंचांग के अनुसार सम्मेलन की तिथियां में शिक्षक विभिन्न प्रकार की चर्चाएं करते हैं

इस अवसर पर सम्मेलन को प्रदेश सलाहकार शंभूसिंह मेड़तिया, भंवराराम जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोकसिंह सिणली पूर्व प्रदेश महिला प्रकोष्ट का बेबी नंदा संभाग प्रभारी सुखराम डारा, जिला सभा अध्यक्ष माला राम डूडी  के साथ ही सभी उप शाखाओं के अध्यक्षों ने संबोधित किया सम्मेलन संयोजक हुकमसिंह राव ने बताया कि सम्मेलन में सेवानिवृत शिक्षकों का उनकी सेवाओं को मान सम्मान देने के लिए साफा व स्मृति सिन्हा देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विक्रम सिंह बांवरला ने किया सम्मेलन में महिला शिक्षकों का आभार जिला महिला समिति का प्रेमा संचोरिया ने प्रकट किया

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response