बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:58 AM

चिकित्सा विभाग ने चलाया सघन निरीक्षण अभियान

जोधपुर,8 नवम्बर 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत एवं मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है l

WhatsApp Image 2025-11-08 at 7.42.31 PM-p0ie4rCEu6.jpeg

चिकित्सा विभाग ने चलाया सघन निरीक्षण अभियान

जोधपुर,8 नवम्बर 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत एवं मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है l

इसी कड़ी में जोधपुर प्रथम के सीएमएचओ डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में शहरी व ग्रामीण  श्रेत्राधीन चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण अभियान 5 से 7 नवम्बर तक संचालित किया गया l

इस अभियान के तहत 11 टीम बनाकर क्षेत्रो में भेजी गई l

उसी क्रम में डिप्टी सीएमएचओ 
महेंद्र कच्छावा और डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी सेल से डॉ रजत श्रीवास्तव की टीम ने तीन दिनों में 18 संस्थानों की गहन समीक्षा करी l

डॉ महेंद्र कच्छावा  ने बताया कि 
चिकित्सा संस्थानों में इंडियन पब्लिक हैल्थ स्टेण्डर्ड की पालना सुनिश्चित किए जाने की दृष्टि से यह अभियान संचालित किया गया  जिसमें ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं,भवन की स्थिति,मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, आपातकालीन सेवाएं , मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, शौचालय एवं वार्डों में साफ-सफाई,  बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न बिंदुओं के आधार पर गहन निरीक्षण किया गया l
निरीक्षण में जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें मिशन मोड में दूर किया जाएगा । 
जहां स्टाफ अनुपस्थित मिला या अन्य कोई कमियां पाई गई उन सभी संस्थाओं से नोटिस के जरिए स्पष्टीकरण मांगा गया है l

इन चिकित्सा संस्थानों का हुआ निरीक्षण
डॉ रजत श्रीवास्तव  ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमशः  सेखाला, तेना, बालेसर, शेरगढ़ ,चामू ,केतु कलां और 9 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमशः आगोलाई,साई ,सोइंतरा, खिरजाखास, बिराई, खुडियाला , जाती भांडु ,ढांढनिया भायला ,चाबा तथा  3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों क्रमशः नैनो की ढाणी, नांदड़ी और पाबूपुरा का निरीक्षण किया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response