टैक्सी में भूला आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित लौटाया
- Posted on 26 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
जोधपुर। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी निगरानी के चलते टैक्सी में छूटा आभूषणों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग उसके मालिक को सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस की इस तत्परता की शहर में सराहना हो रही है। सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम सक्रिय हो गई। सेंटर प्रभारी दौलाराम, पारी प्रभारी प्रतापराम, कांस्टेबल राकेश चौहान एवं अनिता ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर टैक्सी की पहचान की और उसका रूट ट्रेस किया। इसके बाद वाहन चालक से संपर्क कर उसे अभय कमांड सेंटर बुलाया गया।
Write a Response