बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 12:41 PM

चौपासनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डॉक्टर के घर में घुसी, दीवार टूटी

  • Posted on 3 अक्टूबर 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 39 Views

जोधपुर। चौपासनी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक डॉक्टर के घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार घटना चौपासनी क्षेत्र में नंदी रेस्टोरेंट के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित डॉक्टर के मकान की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर के कारण दीवार का हिस्सा टूट गया।

WhatsApp Image 2026-10-03 at 6.46.25 PM-etYsJpjMav.jpeg

जोधपुर। चौपासनी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक डॉक्टर के घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना चौपासनी क्षेत्र में नंदी रेस्टोरेंट के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित डॉक्टर के मकान की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर के कारण दीवार का हिस्सा टूट गया। हादसे के समय मकान में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से पहले इसी स्कॉर्पियो द्वारा सेंट एकेडमी स्कूल के पास एक स्कूटी चालक को भी टक्कर मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। प्रारंभिक तौर पर चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण हुआ या वाहन की तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का नंबर MH14DA4207 है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और वाहन के संबंध में जांच शुरू की। पुलिस वाहन चालक से पूछताछ करने के साथ हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, जिससे स्कॉर्पियो की गति और स्कूटी चालक को टक्कर लगने की घटना की स्थिति स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response