तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
- Posted on August 5, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 45 Views
बाड़मेर, 5 अगस्त। जिले के चौहटन-विरात्रा सड़क मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज गति से चौहटन की ओर जा रही थी। विरात्रा मार्ग पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सड़क किनारे कई पलटे खाती हुई जा गिरी।
Write a Response