मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में विशेष टीडीएस कार्यशाला आयोजित

जोधपुर। आयकर विभाग की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर कार्यालय में विशेष टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयकर आयुक्त (टीडीएस), राजस्थान  शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त  निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सरकारी विभागों में टीडीएस और टीसीएस से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सहायक आयकर आयुक्त, सर्कल (टीडीएस), जोधपुर डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, आयकर अधिकारी (टीडीएस)-1 श्री दीपाराम धन्धे तथा आयकर अधिकारी (टीडीएस)-2  नरेंद्र सांखला रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत टीडीएस एवं टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 8.08.15 PM-euErvo3sHn.jpeg

जोधपुर। आयकर विभाग की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर कार्यालय में विशेष टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयकर आयुक्त (टीडीएस), राजस्थान  शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त  निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सरकारी विभागों में टीडीएस और टीसीएस से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता सहायक आयकर आयुक्त, सर्कल (टीडीएस), जोधपुर डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, आयकर अधिकारी (टीडीएस)-1 श्री दीपाराम धन्धे तथा आयकर अधिकारी (टीडीएस)-2  नरेंद्र सांखला रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत टीडीएस एवं टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

समय पर टीडीएस जमा करने पर जोर

वक्ताओं ने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमानुसार सरकारी खाते में जमा कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संबंधित प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन करने और कर संबंधी दायित्वों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता बताई।

टीडीएस रिटर्न और तकनीकी पहलुओं की जानकारी

कार्यशाला में आयकर निरीक्षक  अरुण जालानी, सतपाल यादव तथा कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश चौधरी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने नए अधिनियम के तहत टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, रिटर्न भरते समय होने वाली सामान्य त्रुटियों और उनके सुधार से जुड़े तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया।

अधिकारियों की शंकाओं का किया समाधान

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, जोधपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीडीएस और टीसीएस से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस रविन्द्र बोथरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस आयोजन का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना और विभागीय कार्यों में नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करना रहा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response