मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों से 71 हजार जातरुओं को मिली राहत

जोधपुर। रामदेवरा मेले के दौरान रेलवे की ओर से संचालित छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों से 70 हजार 910 जातरुओं ने यात्रा की। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिली, वहीं रेलवे को करीब 72 लाख रुपए का किराया राजस्व प्राप्त हुआ। इन ट्रेनों का संचालन एक माह तक चरणबद्ध तरीके से नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इसके तहत अलग-अलग रेलखंडों पर छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि जातरुओं को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 5.14.26 PM-m2P5SBRZdE.jpeg

जोधपुर। रामदेवरा मेले के दौरान रेलवे की ओर से संचालित छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों से 70 हजार 910 जातरुओं ने यात्रा की। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिली, वहीं रेलवे को करीब 72 लाख रुपए का किराया राजस्व प्राप्त हुआ। इन ट्रेनों का संचालन एक माह तक चरणबद्ध तरीके से नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इसके तहत अलग-अलग रेलखंडों पर छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि जातरुओं को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी, जोधपुर-रामदेवरा के बीच एक जोड़ी, श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी तथा लालगढ़ से फलोदी के रास्ते रामदेवरा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इन ट्रेनों से हजारों श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली।

यादव ने बताया कि मेला अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिली। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुए, जिससे मेले के दौरान रेल यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने में सहायता मिली।

रेलवे की ओर से की गई इस व्यवस्था से रामदेवरा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों से कुल 70,910 यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे को लगभग 72 लाख रुपए का किराया राजस्व भी प्राप्त हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, धार्मिक मेलों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा और नियमित रेल सेवाओं पर दबाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response