श्री उम्मेद स्टेडियम में 15 अगस्त समारोह का पूर्वाभ्यास

  • Posted on 13 अगस्त 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 40 Views

जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समारोह का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) रामकिशोर मीना ने पूर्वाभ्यास का अवलोकन कर समारोह स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह का प्रमुख आकर्षण ध्वजारोहण और मार्च पास्ट रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 3.47.39 PM-L8wdrTObUv.jpeg

जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समारोह का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) रामकिशोर मीना ने पूर्वाभ्यास का अवलोकन कर समारोह स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह का प्रमुख आकर्षण ध्वजारोहण और मार्च पास्ट रहेगा। मुख्य अतिथि द्वारा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा और सलामी मंच से मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

मार्च पास्ट में फर्स्ट आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, कालिका, होमगार्ड पुरुष एवं महिला, आर्म्ड एनसीसी, नेवल विंग एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगी। कंपनी कमांडर नीतेश कंवर के नेतृत्व में टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। राजस्थान पुलिस और राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की बैंड टुकड़ियां मधुर धुनों के साथ मार्च पास्ट कर समारोह की भव्यता बढ़ाएंगी।

समारोह के दौरान राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक और सामूहिक प्रस्तुतियां भी समारोह का विशेष आकर्षण रहेंगी। करीब 1,415 विद्यार्थी सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 265 विद्यार्थी डंबल्स और 207 छात्र-छात्राएं लेजियम प्रदर्शन में भाग लेंगे। समारोह में महाराणा प्रताप की 450वीं जयंती और वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

पूर्वाभ्यास के दौरान एडीएम (द्वितीय) रामकिशोर मीना ने अधिकारियों को समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response