शास्त्री नगर थाने का ASI 40 हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा
- Posted on 7 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 29 Views
जोधपुर/जयपुर, 6 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट जोधपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी के पति के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और एक व्यक्ति का नाम केस से हटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि स्पेशल यूनिट जोधपुर को शिकायत मिली थी कि परिवादिया के पति के साथ मारपीट का मामला शास्त्री नगर थाने में दर्ज कराया गया था।
Write a Response