साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस के कटरा तक विस्तार से दो ट्रेनों के समय में बदलाव
- Posted on 18 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर। साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस के श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार के चलते जोधपुर मंडल से जुड़ी दो ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार संशोधित समय-सारणी 19 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। यात्रियों को नए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से बाड़मेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। हालांकि जम्मूतवी स्टेशन पर इसके पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है।
जोधपुर। साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस के श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार के चलते जोधपुर मंडल से जुड़ी दो ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार संशोधित समय-सारणी 19 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। यात्रियों को नए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से बाड़मेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। हालांकि जम्मूतवी स्टेशन पर इसके पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन पहले सुबह 5:40 बजे जम्मूतवी पहुंचती थी, लेकिन संशोधित समय के अनुसार अब यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस के मार्ग में आने वाले कुछ स्टेशनों पर भी संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 19 अक्टूबर से शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
संशोधित समय के अनुसार ट्रेन फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद फरीदकोट स्टेशन पर सुबह 6:16 बजे आगमन और 6:18 बजे प्रस्थान होगा। ट्रेन बठिंडा स्टेशन पर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी। बठिंडा के बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार किए जाने के कारण परिचालन व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। इससे संबंधित रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन समय को नए कार्यक्रम के अनुरूप समायोजित किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने या ट्रेन पकड़ने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार ही बनाएं।
Write a Response