भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 21 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 29 Views
जोधपुर। नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पुलिस ने महामंदिर थाना क्षेत्र की भवदासिया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामचीन कंपनी के करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दस्तयाब किया है। बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक लोहिया (58), निवासी देवनगर और शिवप्रकाश बहेती (41), निवासी महामंदिर क्षेत्र को दस्तयाब किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली सिगरेट कहां से लाई गई थीं और इनके वितरण तथा बिक्री का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है।
जोधपुर। नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पुलिस ने महामंदिर थाना क्षेत्र की भवदासिया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामचीन कंपनी के करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दस्तयाब किया है। बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली और अवैध उत्पादों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 सितंबर को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मेहराज तंवर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने भवदासिया मंडी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में नामचीन कंपनी के नाम से तैयार की गई नकली सिगरेट मिलीं। पुलिस ने सिगरेट को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक लोहिया (58), निवासी देवनगर और शिवप्रकाश बहेती (41), निवासी महामंदिर क्षेत्र को दस्तयाब किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली सिगरेट कहां से लाई गई थीं और इनके वितरण तथा बिक्री का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है।
पुलिस ने मामले में कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज किया है। बरामद नकली सिगरेट की जांच के साथ पुलिस इनके निर्माण, आपूर्ति और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मेहराज तंवर के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा नकली सिगरेट के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Write a Response