शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 07:24 PM

राईकाबाग पैलेस रेलवे स्टेशन पर रैपिडो के पहले आधिकारिक बुकिंग पॉइंट का शुभारंभ

जोधपुर। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राईकाबाग पैलेस रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को प्रमुख ऐप आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो के पहले आधिकारिक बुकिंग पॉइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती लास्ट-माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसान और पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। स्टेशन परिसर में स्थापित बुकिंग पॉइंट पर रैपिडो के प्रतिनिधि यात्रियों को ऑनलाइन राइड बुक करने में सहायता करेंगे। खास बात यह है कि जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे भी स्टेशन पर मौजूद प्रतिनिधि की मदद से अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे।

 

WhatsApp Image 2026-10-30 at 5.33.38 PM (1)-KyTm837Czw.jpg

जोधपुर। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राईकाबाग पैलेस रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को प्रमुख ऐप आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो के पहले आधिकारिक बुकिंग पॉइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती लास्ट-माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

उद्घाटन समारोह में रेलवे की ओर से मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) दीपक चौधरी एवं वाणिज्य निरीक्षक (CMI) रतन उपस्थित रहे। वहीं रैपिडो प्रबंधन की ओर से क्लस्टर मैनेजर कपिल उपाध्याय तथा एसोसिएट मैनेजर अमित तोंदवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।

अब स्टेशन पर ही मिलेगी बुकिंग की सुविधा

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसान और पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। स्टेशन परिसर में स्थापित बुकिंग पॉइंट पर रैपिडो के प्रतिनिधि यात्रियों को ऑनलाइन राइड बुक करने में सहायता करेंगे। खास बात यह है कि जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे भी स्टेशन पर मौजूद प्रतिनिधि की मदद से अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे।

इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन के बाहर वाहन तलाशने, किराए को लेकर मोलभाव करने और अनावश्यक परेशानियों का सामना करने से राहत मिलेगी।

सुरक्षित और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना लक्ष्य

इस अवसर पर रैपिडो के क्लस्टर मैनेजर कपिल उपाध्याय ने कहा कि रेलवे और रैपिडो का यह साझा प्रयास यात्रियों के लास्ट-माइल कनेक्टिविटी अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, मानकीकृत और किफायती परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ स्टेशन परिसर के बाहर अनधिकृत वाहनों की भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। यह सुविधा जोधपुर में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response